बोइंग को 42.7 करोड़ डॉलर का अनुबंध मिला

सैन फ्रांसिस्को, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग को गुरुवार को अमेरिकी नौसेना एफ/ए-18 जेट विमानों के रखरखाव के लिए 42.7 करोड़ डॉलर का अनुबंध दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस अनुबंध के तहत बोइंग पांच अमेरिकी नौसेना व समुद्री कोर डिपो में एफ/ए-18 हॉर्नेट की मरम्मत के लिए उपयोगी सामग्री मुहैया कराएगा।

बोइंग ने नौसेना के पुराने एफ/ए-18 हॉर्नेट की मरम्मत के लिए दो कार्यक्रम शुरू किए हैं।

बोइंग के ग्लोबल सप्लाई चेन सेवाओं के निदेशक रिक रॉबिनसन ने कहा कि अनुबंध से सामग्री की उपलब्धता में सुधार होगा और नौसेना का लड़ाकू जेट के विमान रखरखाव के समय में कमी आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493