मैं हमेशा से चंबल में शूटिंग करना चाहता था : के.के मेनन

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता के.के मेनन का कहना है कि वह हमेशा से चंबल के बीहड़ों में किसी फिल्म की शूटिंग करना चाहते थे।

मेनन फिल्म ‘फेमस’ के ट्रेलर लांच पर गुरुवार को जिमी शेरगिल, पंकज त्रिपाठी, माही गिल और निर्देशक करण ललित भूटानी के साथ मीडिया से बात कर रहे थे।

‘फेमस’ आधुनिक समय के चंबल पर आधारित फिल्म है। चंबल एक ऐसा स्थान है, जो फूलन देवी, पान सिंह तोमर, मान सिंह और निर्भय सिंह गुज्जर जैसे डाकुओं के लिए जाना जाता है।

जब मेनन से यह पूछा गया कि उन्होंने यह फिल्म क्यों की? इसके जवाब में मेनन ने कहा, “इससे पहले चंबल की पृष्ठभूमि पर जो भी फिल्में बनी हैं, वे सभी काफी अच्छी थी। इसलिए यह मेरा अंधविश्वास है कि चंबल में जो भी फिल्म बनेगी, वह अच्छी ही होगी। मुझे लगता है कि यह फिल्म भी अच्छी है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा से चंबल (मध्य प्रदेश) में फिल्म की शूटिंग करना चाहता था और इस फिल्म के साथ मेरी यह तमन्ना पूरी हुई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493