दिल्ली में पार्किं ग विवाद में 3 की मौत

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में पार्किं ग को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुरजीत, उनके बड़े भाई जसपाल व उनकी पत्नी स्वीटी के रूप में की गई है। मॉडल टाउन इलाके में गुरुवार देर रात तीनों अपने घर के बाहर मृत पाए गए।

अधिकारी के अनुसार, दोनों व्यापारी भाई रात लगभग 11.20 बजे पार्किं ग को लेकर अपने घर के बाहर लड़ रहे थे।

उन्होंने कहा, “लड़ाई के दौरान जसपाल ने पहले गुरजीत पर धारदार हथियार से हमला किया। जब वह सड़क पर गिर गया तो दो निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) ने जसपाल पर अंधाधुंध गोली चलाई। इसी दौरान एक गोली उसकी पत्नी स्वीटी को भी लग गई।”

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीएसओ घटना के बाद मौके से भाग निकले।”

इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जांचकर्ता सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रहे हैं।

उन्होंने कहा, “दोनों भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद नया नहीं है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493