बोएतेंग जल्दी वापसी करेंगे : गुआर्डिओला

म्यूनिख, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के कोच पेप गुआर्डिओला ने कहा है कि चोटिल जेरोम बोएतेंग जल्द ही टीम में वापसी करेंगे, लेकिन उसके लिए उन्हें अभी पूरी तरह से फिट होने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मंगलवार को वेर्डर ब्रेमेन के खिलाफ होने वाले जर्मन कप के सेमीफाइनल से पहले सोमवार को गुआर्डिओला ने कहा कि बोएतेंग जल्दी वापसी करेंगे।

बोएतेंग ने सोमवार को तीन महीने बाद टीम के साथ अभ्यास किया, हालांकि उन्होंने गहन अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया।

बोएतेंग को जर्मन लीग में 23 जनवरी को हैमबर्ग के खिलाफ हुए मैच में चोट लग गई थी।

वह चैम्पियंस लीग में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल के पहले चरण में वापसी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493