महारानी के जन्मदिन पर ओबामा की मेजबानी करेंगे केट, विलियम

लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश शाही परिवार शुक्रवार को केंसिंग्टन पैलेस में एक रात्रिभोज में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की मेजबानी करेगा। पैलेस के आधिकारिक ट्विटर खाते पर सोमवार को इसकी घोषणा की गई।

ट्वीट के मुताबिक, कैंब्रिज के ड्यूक एवं डचेज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के साथ ही प्रिंस हैरी जोड़े का स्वागत करेंगे।

बराक और मिशेल ओबामा गुरुवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 90वें जन्मदिन के जश्न में शरीक होंगे। जश्न में शुक्रवार को विंडसर पैलेस में दोपहर का भोज होगा और उसी दिन केंसिंग्टन पैलेस में रात्रिभोज होगा।

पैलेस के ट्विटर खाते के एक बयान के मुताबिक, “शाही परिवार केंसिंग्टन पैलेस में राष्ट्रपति और मिसेज ओबामा का स्वागत करने का इंतजार कर रहा है।”

बराक ओबामा ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। संभावना है कि उसमें वह ब्रिटिश मतदाताओं को जून के लिए निर्धारित एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में बने रहने के लिए मतदान करने का आग्रह भी करेंगे।

कैमरन यूरोपीय संघ में बने रहने के पक्ष में हैं, जबकि उनके कुछ राजनीतिक सहयोगियों ने ब्रिटिश नागरिकों से यूरोपीय संघ को छोड़ने के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493