ब्यूनस आयर्स, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के क्लब बोका जूनियर्स ने अपने किशोर खिलाड़ी रोड्रिगो बेटानकुर को रियल मेड्रिड को बेचने के लिए हामी भर दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जुलाई तक रोड्रिगो के रियल में शामिल होने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि वह बोका के साथ लोन पर आधारित करार के तहत जुलाई तक खेलेंगे।
रियल इसके साथ ही जर्मनी के मिडफील्डर लेरॉय साने और स्विट्जरलैंड के रिकाडरे रोड्रिग्वेज के साथ पहले से ही चर्चा कर रहा है।
जनवरी में बोका जूनियर्स में शामिल हुए बेटानकुर ने अब तक खेले गए 18 मैचों में एक गोल दागा है।
dharmpath.com dharmpath