बोको हराम के सरगना ने मौत संबंधी रपटें खारिज की

अबुजा, 17 अगस्त (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन बोको हराम के सरगना अबूबकर शेकौ ने कहा है कि वह जिंदा है और अब भी नाइजीरिया के जिहादी गुट का सरगना है। उसने यह बात रविवार को जारी एक नई ऑडियो रिकॉर्डिग में कही।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हौसा भाषा की आठ मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिग में स्वयं को शेकौ बताने वाले शख्स के हवाले से कहा, “दुनियाभर की मीडिया ने रपट दी है कि मैं मर गया हूं या बीमार हूं और धर्म के मामलों में अपना प्रभाव खो दिया है।”

उसने नाइजीरिया सेना के इस दावे को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि शेकौ मारा गया।

उसने कहा, “यह झूठ है। अगर यह सच होता, तो अब जो मेरी आवाज सुनाई दे रही है, वह नहीं सुनाई देती।”

शेकौ मार्च के बाद से बोको हराम के किसी भी वीडियो में नजर नहीं आया था, जिस वजह से दुनियाभर में उसके मारे जाने को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी ने भी कहा कि शेकौ घायल हुआ है और उसकी जगह महमूद दाऊद ने ले ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493