ओआरओपी को लेकर 2 पूर्व सैनिक अनशन पर

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। वन रैंक वन पेंशन योजना को लेकर सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं किए जाने से निराश दो पूर्व सैनिकों ने सोमवार को अमरण अनशन शुरू कर दिया।

पूर्व सैनिक वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करने में सरकार की तरफ से हो रही देरी के विरोध में दो महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर वन रैंक वन पेंशन के क्रियान्वयन की तारीख घोषित नहीं किए जाने के बाद कर्नल पुष्पेंद्र सिंह (सेवानिवृत) एवं हवलदार मेजर सिंह (सेवानिवृत) ने सोमवार को अमरण अनशन शुरू कर दिया।

पूर्व सैनिकों के धरना-प्रदर्शन का सोमवार को 64वां दिन है। अब तक प्रदर्शनकारी बारी बारी से भूख हड़ताल कर रहे थे।

मोदी ने शनिवार को अपने भाषण में कहा था कि उनकी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर लिया है और इसके क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक परिणाम आने की उन्हें उम्मीद है। हालांकि प्रधानमंत्री की इस घोषणा से पूर्व सैनिकों को निराशा से ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा।

देश में 24 लाख पूर्व सैनिक और 65 लाख शहीदों की विधवाएं हैं, जिन्हें वन रैंक वन पेंशन योजना के लागू होने से राहत और लाभ मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493