नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत में निर्मित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के निर्माता भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) और दक्षिण अफ्रीकी देश बोत्सवाना ने रविवार को उन खबरों से इनकार किया है कि ईवीएम को हैक करने के प्रयास का आयोजन किया गया।
बोत्सवाना भारत से ईवीएम खरीदना चाहता है।
यह स्पष्टीकरण बोत्सवाना में हैकथॉन के आयोजन की खबरों के बाद आया है।
बीईएल ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी टीम बोत्सवाना के स्वतंत्र निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर प्रदर्शन के लिए 16 से 21 मई तक वहां थी।
बीईएल ने कहा है कि बोत्सवाना में हैकॉथन की खबरों पर टीम ने आईईसी से चर्चा की और उन्हें बताया कि वहां सिर्फ ईवीएम और वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) का प्रदर्शन किया गया था।
बयान में कहा गया है, “आईईसी ने पुष्टि की है कि बीईएल टीम से ईवीएम व वीवीपैट के गहनता से प्रदर्शन का अनुरोध किया गया था और भारतीय ईवीएम के हैकॉथन का आयोजन करने की बात से दृढ़ता से इनकार किया।”
एक पत्र में कहा गया, “हम भारतीय ईवीएम के हैकॉथन आयोजन का दृढ़ता से इनकार करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath