बोपन्ना-मर्गिआ सिडनी इंटरनेशल टूर्नामेंट के फाइनल में हारे (लीड-1)

सिडनी, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके रोमानिया के जोड़ी दार फ्लोरिन मर्गिआ की जोड़ी शनिवार को हुए सिडनी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में हार गई है।

एनएसडब्ल्यू टेनिस सेन्टर के केन रोसवेल अरेना में हुए फाइनल मुकाबले में बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी को जैमी मरे और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने 3-6, 6-7(6) से हराया। मरे-सोरेस की जोड़ी ने एक घंटे 30 मिनट तक चले मुकाबले में शिकस्त दी।

बोपन्ना इस साल अपने खिताब को बचाने में नाकाम रहे। उन्होंने पिछले साल कनाडा के डेनियल नेल्सन के साथ यह खिताब जीता था।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाली बोपन्ना-मर्गिआ की जोड़ी ने पहले सेट की शुरु आत अच्छी की, लेकिन मरे-सोरेस की जोड़ी ने मौकों का फायदा उठाया और पहले सेट में जीत हासिल की।

बोपन्ना-मर्गिआ ने दूसरे सेट में वापसी की और दो ब्रेकप्वाइंट हासिल किए, लेकिन वे दोनों मौकों पर इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे। मरे-सोरेस ने भी सात ब्रेकप्वाइंट हासिल किए, लेकिन वह भी इसका फायदा नहीं उठा पाए और सेट टाई ब्रेक में गया।

टाई ब्रेक में भी कांटे का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन मरे-सोरेस की जोड़ी ने अच्छा खेल खेलते हुए सेट के साथ साथ खिताब पर भी अपना कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493