बोरिस जॉन्सन, सू की ने आर्थिक सुधार, मानवाधिकारों पर बाचतीत की

यंगून, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉन्सन ने म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू की से हुई बातचीत की शनिवार को सराहना की। उन्होंने कहा कि बातचीत में म्यांमार में आर्थिक सुधारों तथा मानवाधिकारों पर सकारात्मक आदान-प्रदान शामिल रहा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, म्यांमार के दो दिवसीय दौरे के तहत जॉन्सन ने शांति की नोबेल पुरस्कार विजेता सु की से शुक्रवार रात मुलाकात की।

उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “ब्रिटेन द्वारा म्यांमार में अशांत राखिने राज्य सहित आर्थिक सुधारों, व्यापार व मानवाधिकारों के क्षेत्र में सहयोग को लेकर बेहद सकारात्मक बातचीत हुई।”

इससे पहले, ब्रिटेन के विदेश विभाग ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई थी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, सेना के दमनकारी रवैये के कारण अक्टूबर से लेकर अब तक रोहिंग्या समुदाय के लगभग 66,000 सदस्य भागकर बांग्लादेश जा चुके हैं। सैनिकों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म, आगजनी तथा हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दिया है।

दौरे के तहत, जॉन्सन राखिने स्टेट एडवाइजरी कमिशन तथा यंगून के अन्य गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह देश के प्रसिद्ध श्वेडागोन पागोडा का भी दौरा करेंगे।

रपट के मुताबिक, जॉन्सन ने शनिवार को म्यांमार के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान यंगून जनरल हॉस्पिटल का दौरा किया, जहां उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493