मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)। ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से मशहूर हुए बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनेत्री कृति सैनन को ‘स्वीटहार्ट’ बुलाया। उन्होंने कृति से शनिवार को जन्मदिन की बधाई मिलने के बाद उन्हें ट्विटर पर इस तरह संबोधित किया।
सुशांत (31) का शनिवार को जन्मदिन है। इसकी बधाई देते हुए कृति ने ट्विटर पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे सुश। आपकी मुस्कान हमेशा बनी रहे। आपके सपने पूरे हों। खुशियां, प्यार और आईस क्रीम????”
जवाब में सुशांत ने लिखा, “आईस क्रीम, ओह हां। थैंक्स ए लॉट स्वीटहार्ट।”
कृति और सुशांत आगामी फिल्म ‘राब्ता’ में साथ नजर आएंगे। दोनों के प्रेम संबंधों को लेकर खूब चर्चा होती रही है। दोनों कई मौकों पर साथ भी नजर आए हैं, लेकिन उन्होंने अपने संबंधों को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।
dharmpath.com dharmpath