बोर्जा का एस्पैन्योल के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का वादा

बार्सिलोना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एस्पैन्योल से जुड़ने वाले फारवर्ड बोर्जा इग्लेसियस ने कहा है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए इस क्लब से जुड़े हैं, ना कि जेरार्ड मोरेनो का स्थान लेने के लिए।

मोरेनो पिछले सीजन में एस्पैन्योल के सर्वोच्च स्कोरर थे। वह अब विलारियल से जुड़ गए हैं। वहीं इग्लेसियस ने 2017-18 सीजन में सेल्टा विगो के लिए 43 आधिकारिक मैचों में 23 गोल किए थे।

एस्पैन्योल के खेल निदेशक जनरल ऑस्कर पेरारनउ ने कहा, “हम सभी सहमत हैं कि उनके पास काफी क्षमता है और सुधार की गुंजाइश है।”

25 वर्षीय बोर्जा एक करोड़ यूरो में एस्पैन्यॉल से जुड़े हैं, जोकि स्पेनिश क्लब के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा करार है। बोर्जा को यह राशि किस्तों में दी जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493