मणिपुर : बाढ़ व भूस्खलन से 11 लोगों की मौत

इंफाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण छह बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एडिम पन्मेई ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तमेंगलोंग जिले के एक गांव में बुधवार सुबह भूस्खलन होने से तीन लड़कियों और दो लड़कों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बचाव और राहत कार्य के लिए आपदा प्रबंधन की टीम प्रभावित जिले के लिए रवाना हो गईं हैं।

तमेंगलोंग जिला अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि दो लापता बच्चों को तलाशने का प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने हालांकि कहा कि उनके जीवित मिलने की संभावना अब कम है।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार दोपहर को चलिमाया खडका नाम की महिसा तथा उनकी नौ वर्षीय बेटी मोनिका, इरिल नदी के तेज बहाव में बह गईं। उनके शव अभी तक नहीं मिले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493