बोर्ड फिल्म को आंके, कट न लगाए : कल्कि

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। अनुराग कश्यप सह-निर्मित फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ पर मचे बवाल के बीच उनकी पूर्व पत्नी कल्कि कोचलिन ने कहा है कि सेंसर बोर्ड को केवल फिल्म का मूल्यांकन करना चाहिए उसमें ‘कट’ नहीं लगाने चाहिए ।

अनुराग की फिल्म निर्माण फैंटम फिल्म्स और बालाजी मोशन पिक्च र्स द्वारा सह-निर्मित ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माताओं को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म में 89 कट लगाने का सुझाव दिया है।

कल्कि दक्षिणी दिल्ली के नेहरू प्लेस में नए पिज्जा एक्सप्रेस रेस्तरां का उद्घाटन करने आई थीं। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि प्रमाणन बोर्ड को यह तय करना चाहिए कि एक फिल्म को बिना किसी कट के क्या रेटिंग दी जाए। अगर ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्म है तो उसे ‘ए’ प्रमाणपत्र दे।”

महेश भट्ट, करण जौहर और जोया अख्तर सहित अग्रणी बॉलीवुड फिल्मकारों ने ‘उड़ता पंजाब’ के सेंसरशिप संबंधी विवाद के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई है।

अभिषेक चौबे निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना खान और दिलजीत दोसांझ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493