बोलीविया संचार उपग्रह से हो रही आय

इस उपग्रह के संचालन के दो साल बाद इसके जरिए शानदार आय हो रही है।

बोलीवियन स्पेस एजेंसी (एबीई) ने शनिवार को बताया कि चीन द्वारा प्रक्षेपित यह उपग्रह वर्तमान में अपनी 60 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल कर रहा है और इससे बोलीविया की 25 कंपनियों को लाभ होगा।

एबीई के निदेशक इवान जामब्राना ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उपग्रह से हो रही आय उम्मीदों से कहीं अधिक है और 15 वर्षो के संचालन के भीतर 30.2 करोड़ डॉलर का निवेश दोबारा किया जाएगा।

जामब्राना ने कहा, “उपग्रह से लाभ मिलना शुरू हो गया है और हमारे पास इसी तरह के कई योजनाएं हैं।”

उन्होंने बताया कि इससे देश को चीन से उपग्रह के निर्माण और उसे कक्षा में स्थापित करने को लिए ऋण का पुनर्भुगतान करने का मौका मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493