बाल पुस्तक प्रकाशन में इस मेले को विश्व का सबसे अहम अंतर्राष्ट्रीय मेला माना जाता है। इस साल इसमें करीब 70 विभिन्न देशों और क्षेत्रों से 1,200 प्रकाशकों ने हिस्सा लिया है।
मेले की ग्रुप प्रोडक्ट मैनेजर एलिना पाओली ने बताया कि इस साल बच्चों के प्रकाशन में किताबों का एक पूरा खेमा मल्टीमीडिया को समर्पित रहा।
कम उम्र के बच्चों की किताबों का झुकाव भावनाओं पर रहा, तो वहीं उससे बड़ी उम्र के बच्चों के उपन्यास ऐतिहासिक घटनाओं, राजनीति, परिवार, प्रवास, एकीकरण और बहुसंस्कृतिवाद पर आधारित थे।
पाओली ने बताया कि इस साल का यह मेला बाल पुस्तकों के प्रसिद्ध लेखक रोआल्ड डाल के जन्म की शताब्दी का जश्न मना रहा है।
रोआल्ड का जन्म साल 13 सितंबर, 1916 में हुआ था।
सोमवार को पहली बार चीन के बाल पुस्तक लेखक काओ वेन्जुआन को प्रतिष्ठित हैंस क्रिश्चियन एंडरसन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पाओली ने कहा कि चीन ने बोलोग्ना चिल्ड्रन्स बुक फेयर में अपनी असाधारण उपस्थिति दर्ज कराई है।
dharmpath.com dharmpath