उत्तराखंड : 25 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

देहरादून, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में सिक्खों के तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष धाम में हुई कम बर्फबारी को देखते हुए गुरुद्वारा कमेटी की ओर से धाम के कपाट पांच दिन पहले खोले जा रहे हैं।

पिछले वर्ष धाम के कपाट एक जून को खुले थे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मंगलवार को राज्यपाल डा. के. पाल के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

इस बार हेमकुंड साहिब परिसर में करीब पांच फीट बर्फ जमी हुई है, जो पिछले वर्षो के मुकाबले काफी कम है।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस साल धाम के कपाट 25 मई को खुलने पर सहमति बनी है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्री अभी से जानकारी भी लेने लगे हैं जिससे तीर्थयात्रा के अच्छे चलने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493