बोल्ट की निगाह दबदबा कायम रखने पर

किंग्सटन (जमैका), 19 मई (आईएएनएस)। ओलम्पिक में छह स्वर्ण पदक जीत चुके दुनिया के सबसे तेज फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने कहा है कि उनका लक्ष्य अब अपने शेष बचे करियर में अपनी सर्वश्रेष्ठ एथलीट के दबदबे को कायम रखना है।

समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार, बोल्ट का यह बयान अमेरिकी दिग्गज फर्राटा धावक जस्टिन गाटलिन और जमैका के ही असाफा पावेल के साथ होने वाले आगामी बहुप्रतीक्षित मुकाबले से ठीक पहले आया है।

बोल्ट ने कहा कि चूंकि वह 2017 में संन्यास लेने वाले हैं इसलिए उनका मुख्य उद्देश्य खुद को इतिहास में शामिल कराना है।

बोल्ट ने कहा, “इससे पहले मैं और मेरे कोच समय का बहुत खयाल रखते थे और हर बार नया रिकॉर्ड कायम करने का मकसद लेकर उतरते थे। कई बार हमारा उद्देश्य पदक जीतना रहता था। और अब मेरा सारा ध्यान अपनी विरासत को बनाए रखने पर है।”

बोल्ट आगामी अगस्त महीने में चीन के विख्यात बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में हिस्सा लेने वाले हैं, जहां उन्होंने 2008 में हुए ओलम्पिक में फर्राटा दौड़ में दोहरा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।

बोल्ट के चिर प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के गाटलिन इस वर्ष 100 मीटर स्पर्धा में अब तक सबसे तेज समय निकाल चुके हैं और बोल्ट के साथ उनकी आगामी भिड़ंत को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्सुकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493