नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। अंग्रेजी भाषा के भारतीय लेखक रस्किन बांड मंगलवार को 81 साल के हो गए। मसूरी में रहने वाले लेखक के प्रशंसकों ने ट्विटर पर उनको सालगिरह की बधाइयां दीं।
एक ट्विटर उपयोगकर्ता के फर्नाडीज ने लिखा, “रस्किन बांड को जन्मदिन मुबारक। आपके बिना न जाने हम कहां होते।”
विवेक तेजुजा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे रस्किन बांड। आपने मेरा बचपन और यौवन मुस्कुराहटों, खुशी और हंसी से भर दिया। लिखने के लिए आपका शुक्रिया।”
बांड अब तक 100 से भी ज्यादा उपन्यास लिख चुके हैं। उन्हें अब भी कागज पर लिखना पसंद है और उनसे संपर्क करने का जरिए अब भी उनके घर का लैंडलाइन फोन है। ‘द रूम ऑन द रूफ’ और ‘वैगरैंट्स इन द वैली’ उनके मशहूर उपन्यास हैं। बांड को 1999 में पद्मश्री और 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
बांड अपना 81वां जन्मदिन मसूरी में मनाएंगे और प्रशंसकों के बीच केक काटेंगे। इस मौके पर वह अपने दो नए उपन्यास जारी कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath