नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अपने अनौपचारिक फैशन सेंस और स्टाइल के लिए मशहूर अमेरिकी-पंजाबी रैपर बोहेमिया ने अब फैशन की दुनिया में भी कदम रखा है। वह शीघ्र ही कैलिफोर्निया की परिधान और चश्मों की कंपनी ‘स्टे अप मूवमेंट’ (एसयूएम) की सहभागिता में भारत में अपना ब्रांड लांच करेंगे।
एक बयान के मुताबिक, बोहेमिया द्वारा डिजाइन किए गए परिधान को एसयूएम भारत में आधिकारिक तौर पर योगेश दीक्षित के वाय एस एंटरटेनमेंट्स की सहभागिता में लांच कर रहे हैं।
एसयूएम रिटेल को शीघ्र ही ऑनलाइन लांच किया जाएगा।
ब्रांड के डिजाइन्स में पंजाबी रैप के बादशाह माने जाने वाले रैपर के अंदाज की स्पष्ट झलक होगी, जिसमें टीर्शट्स और महिलाओं के लिए टॉप भी शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath