शिमला, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के सड़क से फिसलकर ब्यास नदी में गिर जाने से एक परिवार के छह सदस्य कथित तौर पर लापता हैं।
शिमला, 4 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के सड़क से फिसलकर ब्यास नदी में गिर जाने से एक परिवार के छह सदस्य कथित तौर पर लापता हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है, लेकिन उनके जीवित बचने की संभावनाएं कम हैं, क्योंकि नदी उफान पर है। एक शव बरामद किया गया है।”
उन्होंने कहा कि चार महिलाओं सहित आठ लोग एक कार से यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान रविवार रात शिमला से लगभग 175 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर ऑट के पास एक ट्रक से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।
अधिकारी ने कहा कि टक्कर के बाद कार लुढ़क कर पहाड़ी के नीचे बह रही नदी में जा गिरी।
पीड़ित मणिकरण से मंडी शहर के पास स्थित पंडोह लौट रहे थे। मणिकरण कुल्लू जिले में स्थित है, जो प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल के लिए जाना जाता है।
इस हादसे में जिंदा बचे एकमात्र शख्स को मंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बचाव अभियान की निगरानी कर रहे तहसीलदार हेरा सिंह ने फोन पर आईएएनएस को बताया, “खराब दृश्यता के कारण गोताखोरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नदी की तलहटी कीचड़ से भरी हुई है। उसमें बड़ी-बड़ी चट्टानें भी हैं। नदी का बहाव भी बहुत तेज है।”
सिंह ने कहा कि शव और यहां तक कि वाहन भी दुर्घटनास्थल के पास या तो चट्टानों में फंस गए हैं या फिर नदी की तलहटी में मौजूद गाद में दफन हो गए हैं।
इस बीच दुर्घटनास्थल पर डेरा जमाए पीड़ितों के परिजनों ने कुछ घंटों तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया, और उन्होंने तलाशी अभियान में तेजी लाने की मांग की।
dharmpath.com dharmpath