ब्यूनस आयर्स, 19 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इन गर्मियों की शुरुआत में अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में रहने वाले चौपाया पशु कुत्ते व बिल्ली आदि मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
ब्यूनस आयर्स, 19 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। इन गर्मियों की शुरुआत में अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में रहने वाले चौपाया पशु कुत्ते व बिल्ली आदि मेट्रो का सफर कर सकेंगे।
सांसदों ने सर्वसम्मति से यात्रियों को सप्ताहांत या छुट्टियों के दौरान अपने प्यारे दोस्त पालतू पशुओं को साथ लाने की छूट दे दी। इस विधेयक के पक्ष में 56 मत पड़े और किसी ने भी इसके विरोध में मतदान नहीं किया। जबकि चार मत तटस्थ रहे।
समाचार एजेंसी ‘टेलाम’ के मुताबिक, कानूनी विवरण और विधेयक को कैसे लागू किया जाए इस संबध में जल्द ही एक ब्योरा सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होगा।
एजेंसी के मुताबिक, यह शहर 430,000 कुत्तों और 250,000 बिल्लियों का घर है।
dharmpath.com dharmpath