ब्रसीलिया में रौसेफ के समर्थन में महिलाओं का जुलूस

रियो डी जनेरियो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ के समर्थन में और उन पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने सरकार के मुख्यालय प्लेनाल्टो पैलेस के सामने जुलूस निकाला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को जुलूस के दौरान वे हाथों में लाल और सफेद गुलाब और उन्हें राष्ट्रपति बनाए रखने की मांग लिखी पट्टिकाएं लिए हुए थीं।

रौसेफ ने जुलूस में शामिल कई नेताओं से पैलेस में मुलाकात की और प्रदर्शनकारियों का अभिवादन करने खुद इमारत से बाहर आईं। कई महिलाएं उनके प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए अन्य राज्यों से आई थीं।

राष्ट्रपति ने फिर दोहराया कि उनके खिलाफ लगाए गए महाभियोग प्रस्ताव का कोई कानूनी आधार नहीं है।

उन्होंने कहा, “जो मुझे अपदस्थ करना चाहते हैं, उन्हें ये 5.4 करोड़ वोट नहीं मिले थे और वे महाभियोग के रूप में अप्रत्यक्ष चुनाव करना चाहते हैं।”

ब्राजील की संसद के निचले सदन ने रविवार को राष्ट्रपति रौसेफ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव चलाने को मंजूरी दे दी थी।

इसका अर्थ यह है कि सीनेट आगामी सप्ताहों में सरकारी खातों में हेरफेर करने के आरोप में उनके खिलाफ औपचारिक रूप से महाभियोग शुरू करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493