नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने बुधवार को घोषणा की कि सेवा में सात साल पूरा करने पर महिलाओं को पर्मानेंट कमिशन मिलेगा।
देश के सशस्त्र बलों की तीन शाखाओं में से दो शाखाएं पहले ही महिलाओं को पर्मानेंट कमिशन देने की घोषणा कर चुकी हैं। नौसेना की इस घोषणा के साथ अब तीनों शाखाओं में महिलाओं को पर्मानेंट कमिशन की अनुमति मिल गई है।
गौरतलब है कि पिछले साल वायुसेना ने महिलाओं को लड़ाकू भूमिका में शामिल करने की अनुमति दी थी।
हालांकि, यह निर्णय पांच सालों के लिए प्रायोगिक आधार पर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath