बेल्जियम के विदेश मंत्री दिदीयर रेंडर्स ने रविवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक वास्तविकता हो सकती है। सुरक्षा बलों को सालेह की गिरफ्तारी के अभियान में ‘बहुत सारे हथियार’ मिले हैं।
रेंडर्स ने कहा कि संदिग्ध ने अपना एक नेटवर्क तैयार किया हुआ था।
बेल्जियम के संघीय अभियोजक कार्यालय ने बताया, “अब्देसलाम पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए शनिवार को आतंकवादी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।”
अब्देसलाम यूरोप का सर्वाधिक वांछित अपराधी है। वह पेरिस में हुए आतंकवाद हमले का संदिग्ध है। 13 नवंबर 2015 को हुए इन हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath