उत्तर कोरिया फिर परमाणु परीक्षण कर सकता है : दक्षिण कोरिया

सियोल, 21 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया प्रशासन ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया जल्द ही एक और परमाणु परीक्षण कर सकता है।

एफे न्यूज की रपट के अनुसार, दक्षिण कोरिया सरकार का मानना है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु परीक्षण स्थल से और परमाणु परीक्षण करने के लिए तकनीकी रूप से तैयार है।

उत्तर कोरिया ने छह जनवरी को चौथा परमाणु परीक्षण किया। इससे पहले वह 2006, 2009 और 2013 में भी परमाणु परीक्षण कर चुका है।

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय का ब्लाग ’38 नार्थ’ पहले ही इस संबंध में चेतावनी जारी कर चुका है कि परीक्षण स्थल पर जारी गतिविधियों से लग रहा है कि उत्तर कोरिया परीक्षण करने में लगा हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया पर कड़े वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिबंध लगा चुका है, जबकि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने एकपक्षीय प्रतिबंध लगाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493