ब्यूनस आयर्स, 21 मार्च (आईएएनएस)। क्विलमेस ने रविवार को खेले गए अर्जेटीनी फर्स्ट डिवीजन फुटबाल लीग में सैन लोरेंजो को 3-0 से हरा दिया।
यह बीते आठ मैचों में उसकी पहली जीत है।
सेंटेनेरियो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्विलमेस के लिए एजेकिल रेस्कालदानी ने 16वें तथा 58वें मिनट और मटायस ओरीह्वेला ने 53वें मिनट में गोल किए।
क्विलमेस के अभी 10 अंक हैं जबकि अर्जेटीना के सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक सैन लोरेंजो के 12 अंक हैं।
गोडो क्रूज 17 अंकों के साथ तालिका में सबसे ऊपर है। दूसरे स्थान पर रोसाजियो सेंट्रल और तीसरे स्थान पर इंडिपेंडेंट है। इन दोनों के 14-14 अंक हैं।
dharmpath.com dharmpath