तेहरान, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के अंतर्राष्ट्रीय विंगर अलीरेज जहानबक्ष इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ब्राइटन एवं होवे एल्बियोन में शामिल हो गए हैं।
तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा फीफा विश्व कप में खेले गए तीनों मैचों में मैदान पर मौजूद रहे अलीरेज नए क्लह में क्रिस हॉटन की टीम में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ईरान के 24 वर्षीय खिलाड़ी अलीरेज ने ब्राइटन क्लब के साथ पांच साल के करार पर हस्ताक्षर किए। वह 2023 तक इस क्लब में बने रहेंगे।
नीदरलैंड्स के क्लब एजेड अलक्मार के लिए अलीरेज ने 21 गोल दागे और 12 गोल दागने में मदद की।?
ब्राइटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के पिछले सीजन का समापन 15वें स्थान पर रहते हुए किया है।
dharmpath.com dharmpath