ब्राजील कर सकता है जवाबी हमला : मार्टिनो

ब्यूनस आयर्स, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल टीम के कोच गेराडरे मार्टिनो को उम्मीद है कि ब्राजील गुरुवार को होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में जवाबी हमला खेल योजना अपनाएगा।

विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को अर्जेटीना और ब्राजील के बीच कड़ा मुकाबला देखा जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील अपने खेल की शुरुआत बेयर्न म्यूनिख विंगर डोगलास कोस्टा और नेमार के हमले से करेगी।

मार्टिनो ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, “मुझे लगता है कि यह ऐसा मैच होगा, जिसमें हमले की वजह से हमें बचाव की कम चिंता करने की अनुमति होनी चाहिए।”

अर्जेटीना की टीम इस मैच में लियोनेल मेसी, सर्गियो एग्वेरो और कार्लोस तेवेज के बगैर उतर रही है।

अर्जेटीना टीम में मुख्य खिलाड़ियों के न होने के कारण गोनजालो हिगुएन को नया मौैका मिला।

मार्टिनो ने कहा, “उनका बुलावा सही समय पर आया है और हमें आशा है कि वह राष्ट्रीय टीम के लिए वह खेल दिखाएंगे।”

दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र की सूची में अर्जेटीना सातवें और ब्राजील पांचवे स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493