श्रीनगर में जन-जीवन सामान्य

श्रीगनर, 12 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर में बुधवार को विरोध प्रदर्शन के कारण बंद का आह्वाहन किया गया था और साथ ही सरकारी प्रतिबंध भी लगाए गए थे।

शहर में बंद के कारण प्रभावित जन-जीवन गुरुवार को सामान्य स्थिति में लौट आया।

शहर के नाकों और संवेदनशील इलाकों से सुरक्षा बलों को हटाए जाने के बाद शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक परिवहन, दुकानें और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए हैं।

प्रतिबंध और पिछले सात दिनों से लगातार चल रहे प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुए शहर के पुराने इलाकों की स्थिति भी फिर से सामान्य हो गई है।

कट्टरपंथी वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने सुरक्षाबलों के साथ सात नवंबर को हुई झड़प में मारे गए युवक गौहर अहमद डार (22) की मौत के विरोध में उसके घर तक जुलूस निकालने का आह्वान किया था, जिसे रोकने के लिए अधिकारियों ने बुधवार को पूरे शहर में प्रतिबंध लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493