ब्राजील की अदालत ने व्हाट्स एप पर जुर्माना लगाया

ब्राजील की समाचार वेबसाइट ‘जी1’ ने कहा कि ब्राजील की पुलिस ने व्हाट्स एप से अंतर्राष्ट्रीय कोकीन तस्करी के एक मामले में शामिल संदिग्ध डीलरों के संदेशों की कई बार मांग की थी।

स्थानीय रपटों के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी इस साल की शुरुआत में पुलिस के आदेश पर प्रतिक्रिया करने में विफल रही है, इसलिए उत्तरी राज्य पराना की एक अदालत ने गुरुवार को फेसबुक के खाते में 61 लाख डॉलर राशि को जब्त करने का आदेश दिया।

वहीं ब्राजील में इसी मामले पर मई महीने में व्हाट्स एप की सेवाओं पर 72 घंटों के लिए रोक लगा दी गई थी। तब फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष मार्क जुकरबर्ग ने इसके खिलाफ ब्राजील के लोगों से विरोध जताने का आग्रह किया था।

फेसबुक के संस्थापक ने हालांकि अभी तक इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493