रहमान मुझे अच्छे से समझते हैं : हरिहरन

चेन्नई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। गजल और पाश्र्व गायक हरिहरन का मानना है कि ए.आर. रहमान के साथ उनका अच्छा तालमेल रहा है और दोनों ने कई हिट गाने दिए हैं, क्योंकि रहमान उनकी गायन क्षमता को अच्छे से समझते हैं। रहमान दो बार ऑस्कर जीत चुके हैं।

हरिहरन ने आईएएनएस से कहा, “वह मुझे गायक के रूप में गहराई से समझते हैं। वह मेरी गायन क्षमता को समझते हैं। वह जानते हैं कि उनके संगीत ने मुझे कैसे प्रेरित किया है।”

‘चंदा रे’, ‘हे राम’, ‘तुही रे’, ‘आय हेर्थे’ और ‘चंद्रीरानाई थोटाथू’ जैसे हिट गीत रहमान-हरिहरन की जोड़ी ने दिए हैं।

भविष्य में रहमान के साथ सहयोग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “समय बताएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493