ब्राजील की जेल में दंगों के डर से 240 कैदी स्थानांतरित

ब्रासीलिया, 17 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील प्रशासन ने जेल के भीतर दंगों के डर से अलागोस राज्य की एक जेल से 240 कैदियों को दूसरी जेल में स्थानांतरित कर दिया है।

समाचार एजेंसी एफे ने रिसोशेलाइजेशन एंड सोशल इन्क्लूजन (सेरिस) के क्षेत्रीय सचिवालय के हवाले से बताया कि इस स्थानांतरण का उद्देश्य संघर्षो और गड़बड़ियों से बचना है।

इन कैदियों को अलागोस राज्य की राजधानी मैसियो की जेल से गिराउ डो पोंसियानो नगरपालिका की जेल में ले जाया गया है। इस काम के लिए ब्राजील सैन्य पुलिस की विशेष इकाइयों और दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई।

गौरतलब है कि ब्राजील के अमाजोनास, रोरैमा और रियो ग्रांडे डो नोर्टे राज्यों की विभिन्न जेलों में इस साल एक जनवरी से विभिन्न आपराधिक गुटों के कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़पों व दंगों में कई कैदियों की मौत हुई है। ब्राजील के इतिहास में इसे सबसे बड़े जेल संकट के तौर पर देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493