भारत दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई स्पिनरों को प्रशिक्षित करेंगे पनेसर

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत के साथ होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए अपने स्पिन गेंदबाजों को प्रशिक्षित करने के लिए इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर के साथ करार किया है।

पनेसर अभी सिडनी में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। क्लब क्रिकेट का सत्र समाप्त होने के बाद वह आस्ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे और भारत दौरे के लिए चुने गए आस्ट्रेलियाई स्पिनरों को प्रशिक्षित करेंगे।

34 साल के पनेसर भारत में खासे सफल रहे हैं। 2012-2013 में भारत के साथ हुए टेस्ट सीरीज में 17 विकेट लेकर पनेसर ने इंग्लैंड की जीत तय की थी। पनेसर ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2013-14 में आस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ खेला था।

पनेसर की नियुक्ति में सीए के हाई परफॉरमेंस मैनेजर पैट हावर्ड की अहम भूमिका मानी जा रही है। हाल के दिनों में आस्ट्रेलियाई टीम को भारतीय उपमहाद्वीप में बुरी हार मिली है। बीते साल उसे भारत ने 4-0 से और फिर हाल ही में श्रीलंका ने 3-0 से हराया था।

समाचार पत्र-आस्ट्रेलियन के मुताबिक पनेसर इस सप्ताह सिडनी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज स्टीव ओकीफ और मैट रेनशॉ के साथ काम करेंगे। रेनशॉ सलामी बल्लेबाज हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493