ब्राजील की सरकारी परमाणु कंपनी के अध्यक्ष गिरफ्तार

रियो डी जेनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील पुलिस ने सरकारी परमाणु कंपनी इलेक्ट्रोन्यूक्लियर के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओथोन लुईज पिनहेरो डी सिल्वा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी ‘रेडियोएक्टिविटी’ नामक अभियान के तहत हुई है, जिसे अंग्रा 3 परमाणु संयंत्र के निर्माण ठेके में संदिग्ध अनियमितता जैसे रिश्वतखोरी व धोखाधड़ी से निपटने के लिए चलाया गया है।

इस अभियान में 180 पुलिस अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने रियो डी जनेरियो, ब्राजीलिया, साओ पाउलो, नेत्रोई तथा बरूरी में 23 आवासों व कार्यालयों की तलाशी ली।

कुल 1,405 मेगावाट क्षमता वाले अंग्रा 3 परमाणु संयंत्र का निर्माण तीन साल पहले अंगार डोस रीस में शुरू हुआ था, जो रियो डी जनेरियो का एक शहर है। इसका बजट बढ़कर 14 अरब रियास (4.1 अरब डॉलर) हो गया था।

निर्माण कंपनी कमार्गो कोरिया के पूर्व अध्यक्ष डाल्टन एवेंसिनी ने कहा कि अंग्रा 3 के निर्माण का ठेका उन कंपनियों को दिया गया था, जिन्होंने इलेक्ट्रोब्रास (इलेक्ट्रोन्यूक्लियर की मातृ कंपनी) तथा ब्राजील डेमोक्रेटिक मूवमेंट पार्टी (ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ के मुख्य सहयोगी) के नेताओं को रिश्वत दी थी।

इलेक्ट्रोब्रास ने निर्माण कंपनियों से प्रत्येक ठेके की कीमत की एक फीसदी रकम रिश्वत के रूप में ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493