ब्राजील के गाबिगोल के साथ अपने साथ चाहता है जुवेंतस

तुरीन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। इटली का फुटबाल क्लब जुवेंतस गाबिगोल के नाम से मशहूर ब्राजील के गैब्रीएल बारबोसा को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

अखबार एएस के मुताबिक, गैब्रीएल इस समय ब्राजील की टीम के साथ रियो ओलम्पिक की तैयारी के लिए लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में हैं। वह जुवेंतस में जाने को लेकर शिविर के बीच में अपने एजेंट से मिल सकते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उनके ब्राजील के क्लब सांतोस ने इटली के क्लब का 2.2 करोड़ डालर का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है।

सांतोस के पास 40 फीसदी तक ही खिलाड़ी के अधिकार हैं, लेकिन करार के तहत क्लब 1.98 करोड़ डालर में खिलाड़ी को छोड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493