ब्राजील के डानीलो फीफा विश्व कप से बाहर

मॉस्को, 6 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में जारी फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही ब्राजील फुटबाल टीम के डिफेंडर डानीलो टखने में चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर सिटी के डानीलो को शुक्रवार शाम बेल्जियम के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की पूर्वसंध्या पर अभ्यास के दौरान टखने में चोट लग गई।

26 साल के डानीलो ने इस विश्व कप में ब्राजील के लिए अब तक केवल एक मैच खेला है। वह 17 जून को स्विट्रलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में टीम का हिस्सा थे, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था। डानीलो की जगह फागनेर ब्राजील के अंतिम एकादश में शामिल किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493