स्वदेश लौटने पर कोलंबियाई फुटबाल टीम का भव्य स्वागत

बोगोटा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। रूस में जारी फीफा विश्व कप के नॉकआउट में पहुंचने वाली कोलंबियाई फुटबाल टीम का स्वदेश लौटने पर हजारों प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय टीम की पीली जर्सी पहने, देश के कोने-कोने से आए सभी उम्र के लोगों ने गुरुवार को हवाई अड्डे पर टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का शानदार स्वागत किया। हवाई अड्डे की तरफ जाने वाली सड़कें लोगों से खचाखच भरी हुई थीं।

राजधानी के मीलिट्री हवाई अड्डा पहुंचने के बाद स्टाइकर रादमेल फाल्काओ सबसे पहले विमान से बाहर आए। इसके बाद मिडफील्डर जुआन फर्नाडो क्विंटेरो और फिर बाकी खिलाड़ी विमान से उतरे। यह सभी प्रशंसकों के हुजूम का अभिवादन स्वीकार करते हुए एक बस से एल-कैंपिन स्टेडियम पहुंचे।

स्वदेश पहुंचने के बाद मुख्य कोच जोस पेकरमैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टीम ने रूस में अच्छा प्रदर्शन किया।

कोलंबिया के स्टार फुटबालर जेम्स रोड्रिगेज अंतिम-16 में इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेले थे जिसमें इंग्लैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। जेम्स ने दूसरे मैच में पोलैंड के खिलाफ 3-0 की जीत में दो गोल किए थे।

जेम्स 2014 के विश्व कप में गोल्डन बूट विजेता रहे थे जिसकी बदौलत कोलंबिया क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।

पेकरमैन ने अपने खिलाड़ियों द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ मैच में रेफरी को लेकर की गई शिकायतों पर कहा कि उनकी टीम अमेरिकी रेफरी मार्क गीगर के फैसलों से बहुत प्रभावित हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493