ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लूला पर भ्रष्टाचार के नए आरोप

ब्रासिलिया, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और 10 अन्य व्यक्तियों पर भ्रष्टाचार के नए आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संघीय अभियोजकों ने सोमवार को लूला, व्यापारी मार्सेलो ओडेब्रेच और अन्य पर ‘भ्रष्टाचार, काला धन शोधन और अनुचित प्रभाव डालने’ का आरोप लगाया।

अधिकारियों ने कहा कि आरोप है कि इन्होंने अंगोला सरकार से ठेके हासिल करने के लिए ब्राजील के विकास बैंक (बीएनडीईएस) की राशि का इस्तेमाल किया है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि बीएनडीईएस से राशि अंगोला सरकार को मिलने के बाद ब्राजील की प्रमुख कंपनी ओडेब्रेच्ट कंस्ट्रक्शन को अंगोला में कार्य करने के लिए रखा गया।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि अंगोला के ठेके के लिए 90 लाख डॉलर से ऊपर की रकम रिश्वत के तौर पर दी गई।

आरोप लगाया गया है कि लूला ने अपने पद का इस्तेमाल बीएनडीईएस और दूसरी कर्ज देने वाली एजेंसियों पर अंगोला को राशि देने के लिए किया। इसे ब्राजील से निर्यात को बढ़ावा देने के की योजना के तहत किया गया।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि काले धन का आरोप एक्सरजिया ब्रासिल कंपनी के लेनदेन से पैदा हुआ। इस कंपनी को लूला के भतीजे तैगुरा रोड्रिक्स डॉस सैंटोस ने 2009 में स्थापित किया था। उस पर एक आपराधिक मुकदमा चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493