ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति की सजा के समर्थन एवं विरोध में प्रदर्शन

ब्रासीलिया, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनाकियो लूला डी सिल्वा की सजा के समर्थन और विरोध में साओ पाउलो में प्रदर्शन हुए।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बुधवार को पॉलिस्टा एवेन्यू पर हुए विरोध में ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति मिशेल टेमर का इस्तीफा मांगा गया। इसके बाद लूला समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

लूला (71) को बुधवार को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिग के मामलों में दोषी ठहराते हुए साढ़े नौ साल जेल की सजा सुनाने के बाद पॉलिस्टा एवेन्यू पर दो और प्रदर्शन हुए।

लूला के समर्थक उनके समर्थन में साओ पाउलो कला संग्रहालय के बाहर इकट्ठा हो गए।

साओ पाउलो के उद्योग संघ के सामने कुछ ही दूरी पर लूला के विरोध में प्रदर्शन हुए और उनकी सजा का जश्न मनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने ब्राजील का झंडा लहराते हुए लूला की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

लूला 2003 से 2011 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उन्हें सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास के भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493