भारत-चीन सीमा विवाद के बीच केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने भारत और चीन सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हो सकती है। इस बैठक में सिक्किम से सटी सीमा की स्थिति से विपक्षी दलों को अवगत कराया जाएगा।

बैठक के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आमंत्रित किया है। बैठक 17 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले हो रही है।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच सिक्किम में जून से विवाद है। यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब चीन ने उस क्षेत्र में सड़क निर्माण का प्रयास किया, जिसके बारे में भूटान अपना होने का दावा करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493