ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर जो पर कोरिंथियंस की नजर

रियो डी जनेरियो, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर जो की कोरिंथियंस के साथ जुड़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 29 वर्षीय खिलाड़ी चीनी सुपर लीग क्लब जिआंग्सु सुनिंग से इस साल जुलाई में अलग होने के बाद से ‘फ्री एजेंट’ हैं।

समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ की रिपोर्ट में यह कहा गया कि कोरिंथियंस को लगता है कि अगले साल के लिए टीम को मजबूत करने के लिए जो एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

दो ने जिआंग्सु सुनगं के साथ खेले गए 24 मुकाबलों में नौ गोल दागे। वह संयुक्त अरब अमीरात क्लब अल-शबाब से अलग हो फरवरी में इस क्लब से जुड़े थे।

जो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत कोरिंथियंस से ही की थी और इसके बाद वह 2005 में सीएसकेके मॉस्को से जुड़ गए थे।

मैनचेस्टर सिटी के पूर्व फारवर्ड ने ब्राजील के लिए 20 मुकाबले खेले हैं और उनमें पांच गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493