ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर एड्रियानो की प्रशिक्षण में वापसी

रियो डी जेनेरियो, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर एड्रियानो पेशेवर फुटबॉल में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

एड्रियानो लगभग दो साल बाद फुटबॉल में वापसी कर रहे हैं।

समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ के अनुसार, इंटर मिलान के पूर्व स्टार खिलाड़ी अगले महीने 34 साल के हो जाएंगे और वह पिछले दो महीनों से अकेले प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने नौ किलो ग्राम वजन घटा लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्यक्तिगत कारणों और चोटों के कारण खेल से दूर हुए एड्रियानो ने पिछले पांच सालों में केवल 10 मैच खेले।

रिपोर्ट है कि वह फ्रांस के क्लब ला हावरे के साथ पिछले साल करार के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन आखिरी मिनट में यह करार रद्द हो गया।

कोपा अमेरिका 2004 में गोल करने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष रहे एड्रियानो ने 2005 में कोन्फ्रिडेशन कप भी जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493