रियल मेड्रिड से बाहर किए गए कोच राफेल बेनितेज

मेड्रिड ने सोमवार को राफेल के स्थान पर जिनेदिन जिदान को कोच नियुक्त किया।

रियल का वालेंसिया के साथ रविवार को हुआ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा, जिसके परिणामस्वरूप बीबीवीए प्रीमियर लीग सूची में क्लब को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

रविवार को मुकाबले के बाद 24 घंटों से भी कम समय के भीतर रियल ने अपने कोच राफेल को क्लब से बाहर कर दिया।

इससे पहले अटकलें लगाई गई थीं कि अगर बेनितेज क्लब को सफलता नहीं दिला पाते हैं तो जिदान को कोच बनाया जा सकता है।

रियल ने 18 लीग मैचों में से 11 में जीत हासिल करने के साथ ही चैम्पियंस लीग के नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने बेनितेज का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया और 17 दिसम्बर को एक रेडियो साक्षात्कार में कोच का समर्थन करते रहे, लेकिन इसके दो सप्ताह बाद ही कोच को बाहर कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493