मध्य प्रदेश में धूप, ठंड का असर कम

भोपाल, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली। ठंड का असर भी कम रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल ज्यादा गिरावट आने के आसार नहीं हैं। आगामी 24 घंटों के दौरान चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सतना व पन्ना जिलों में कोहरा छा सकता है।

मध्य प्रदेश के तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, इंदौर में 12.4 डिग्री, ग्वालियर में 9.1 डिग्री और जबलपुर में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, इंदौर में 29.8 डिग्री, ग्वालियर में 27.5 डिग्री और जबलपुर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493