ब्राजील के सौर ऊर्जा क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।
ब्राजीलियन सौर ऊर्जा संघ (एबीसोलर) के कार्यकारी अध्यक्ष रोड्रिगो सोआया ने कहा कि ब्राजील में सौर ऊर्जा क्षेत्र में एशियाई, विशेष रूप से चीनी कंपनियों के प्रवेश का रूझान स्पष्ट है।
उदाहरण के लिए चीन की कंपनी बीवाईडी ब्राजील के साओ पाउलो में एक सौर पैनल कंपनी का निर्माण करेगा।
सोआया के मुताबिक, चीन की कंपनियां या तो ब्राजील में कारखानों का निर्माण कर रही हैं या निर्माण की योजना में है।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ब्राजील की मुद्रा रेआल के अवमूल्यन के बीच विदेशी कंपनियों के लिए ब्राजील में निवेश करने के लिए यह बेहतर समय है।
dharmpath.com dharmpath