उत्तर कोरिया ने 2 नई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी (लीड-1)

सियोल, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया ने गुरुवार को पूर्वी सागर में दो नई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के मुताबिक, उत्तर कोरिया पीपुल्स आर्मी ने पूर्वी सागर में देश के दक्षिणपूर्वी शहर वोन्सन से सुबह 5.20 बजे दो मिसाइलें दागी।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, इन मिसाइलों ने लगभग 500 किलोमीटर तक गईं।

दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, “सेना इस स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और वह उत्तर कोरिया के किसी भी उकसावे वाले कृत्य से निपटने के लिए तैयार है।”

उत्तर कोरिया द्वारा तीन मार्च को छोटी दूरी की छह मिसाइलें दागी जाने के बाद ये दो नई मिसाइलें दागी गई हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने वार्षिक संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया था, जो अप्रैल के अंत तक चलेगा। इस सैन्याभ्यास में दोनों देशों की लगभग 3,15,000 सैन्य टुकड़ियां हिस्सा ले रही हैं।

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के इसी संयुक्त सैन्याभ्यास के विरोध में मिसाइलें दागी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493