ब्राजील के केंद्रीय बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री टुलियो मेशिएल ने मंगलवार को कहा कि परिणाम अनुमान से बेहतर था।
उन्होंने कहा, “परिणाम से हमें थोड़ी हैरानी हुई। हम इसके लिए कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिणाम उम्मीद से पहले हासिल हो गया। अप्रैल में हमें एक अरब डॉलर घाटे का अनुमान था।”
एक साल पहले समान अवधि में देश ने छह अरब डॉलर का चालू खाता घाटा दर्ज किया था।
ब्राजील की मुद्रा रियाल के अवमूल्यन और गहरी मंदी के कारण आयात हतोत्साहित हुआ है और निर्यात को बढ़ावा मिला है।
साल के प्रथम चार महीने में कुल चालू खाता घाटा सात अरब डॉलर रहा।
गत 12 महीने में कुल चालू खाता घाटा 34 अरब डॉलर का रहा, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.97 फीसदी है।
परिणाम आने से पहले केंद्रीय बैंक ने 2016 में कुल 25 अरब डॉलर घाटे का अनुमान जारी किया था।
dharmpath.com dharmpath