श्रीनगर में मीरवाइज नजरबंद

श्रीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। हुर्रियत कांफ्रेंस के उदारवादी धड़े के नेता मीरवाइज उमर फारूक को अधिकारियों ने बुधवार को उनके घर में नजरबंद कर रखा है। प्रशासन ने यह कदम राज्य में पूर्व सैनिकों के लिए एक कॉलोनी बनाने की सरकार की योजना पर अलगाववादियों की एक बैठक में शामिल होने से रोकने के लिए उठाया है।

पुलिस ने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कहा कि मीरवाइज को मुख्य शहर से दूर उनके आवास निगीन में नजरबंद रखा गया है।

अलगाववादी कश्मीर में सरकार की सैनिक कॉलोनी (पूर्व सैनिकों के लिए) बनाने की सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं। अलगाववादियों की बैठक इसी संदर्भ में उनकी रणनीति पर विचार-विमर्श के लिए होनेवाली थी, जिसमें मीरवाइज को भी शामिल होना था।

अलगाववादियों ने पूर्व सैनिकों के लिए घाटी में एक कॉलोनी बनाने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कथित तौर पर पूर्व सैनिकों को भूमि आवंटन के विरोध में गुरुवार को बंद बुलाया है और शुक्रवार को भी जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493